फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में अनल के सिर सजा फर्स्ट रनरअप का ताज

Fri, 04 Oct 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया पेजेंट प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप रहीं गोंडा की अनल तिवारी को सम
विज्ञापन
गोंडा। जिले के बालपुर की रहने वाली अनल तिवारी मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रहीं। इस कॉन्टेस्ट में वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कई दौर की परीक्षा में कोलकाता की पायल नाग को विजेता और अनल को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में मिस इंडिया वूमेन ऑफ डिग्निटी ऑलिव स्क्वाड प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, तमिलनाडु, बिहार समेत अन्य राज्यों की प्रतिभागी शामिल हुईं। अनल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के बीच फिटनेस, टैलेंट, राष्ट्रीय परिधान, साक्षात्कार के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें फर्स्ट रनरअप का ताज पहनाया गया। पिछली बार की विजेता मिस वंदना ने उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
इससे पहले वर्ष 2023 में वह क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया के फाइनलिस्ट की टॉपटेन में पहुंच गई थीं। मिस डिवाइन ब्यूटी प्रतियोगिता व ताज मिस इंडिया इंटरनेशनल में वह विजयी हुई थीं। अनल ने बताया कि वर्ष 2022 में मिस इंडिया वूमेन ऑफ डिग्निटी, 2021 में मिस यूपी व वर्ष 2020 में मिस लखनऊ अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। नेशनल ग्लैम अवार्ड विनर में अभिनेत्री महिमा चौधरी भी उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं। अनल की सफलता पर मां पुष्पा देवी, पिता महेशचंद्र तिवारी के साथ ही शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें