मनकापुर गोंडा। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के प्रक्षेत्र विकास कार्य तत्काल शुरू कराने के लिए डीएम ने डीसी मनरेगा उपजिलाधिकारी मनकापुर आदि अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उपजिलाधिकारी मनकापुर ज्ञानचंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय, डॉ. पीके मिश्रा, डॉ रामलखन सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ. दिनेश पांडेय, अमित कुमार राव अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा आदि द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र का अवलोकन कर प्रक्षेत्र विकास की रूपरेखा तय की गई। मनरेगा द्वारा प्रक्षेत्र की मेड़बंदी समतलीकरण का कार्य कराया जाएगा। प्रक्षेत्र के किनारे चारों तरफ पौधों की बाड़ लगाये जाने जाने पर सहमति व्यक्त की गई।
एनडी सविता उपायुक्त मनरेगा द्वारा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय के साथ प्रक्षेत्र का भ्रमण कर प्रक्षेत्र की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस मौके पर केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. दिनेश पांडेय मौजूद रहे। प्रक्षेत्र पर किसानों हेतु उन्नतशील प्रजातियों का बीज उत्पादन, क्राप कैफ्टेरिया द्वारा विभिन्न कृषि तकनीक का प्रदर्शन, प्रक्षेत्र पर मत्स्य पालन इकाई, बकरी पालन इकाई, नाडेप कंपोस्ट वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक आदि कार्य अति शीघ्र प्रारंभ किए जा सकेंगे। संवाद