फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पिता पुत्री की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग स्थित सिकहा मोड़ के पास शनिवार की सुबह छह बजे साइकिल सवार बाप-बेटी को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सालपुर कोंचा कासिमपुर गांव रामसेवक (45) पुत्र मनीराम अपनी बेटी चांदनी (13) की तबीयत खराब होने पर सुबह इलाज कराने जा रहा था। सिकहा मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चांदनी की मौत हो गई। राम सेवक को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चांदनी की मां ने बताया कि रात्रि में उसकी पुत्री की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई। उसको उल्टी-दस्त शुरू हो गए थे। पति सुबह बेटी का इलाज कराने कर्नलगंज सीएचसी पर जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना घट गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें