फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत, दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बुधवार को जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं थाना धानेपुर में तैनात एक दरोगा घायल हो गया।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी लवलेश मिश्रा का पुत्र शिवांश (10) बुधवार की सुबह स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर पहुंचा था, तभी पीछे से इटियाथोक की ओर जा रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

धानेपुर थाने के उपनिरीक्षक अयोध्या सिंह बुधवार को थाना क्षेत्र के ही कस्बा धानेपुर में भ्रमण पर थे। बताया जाता है कि स्टेट बैंक के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक दूसरी बाइक से से टकरा गई। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उनका उपचार बग्गी रोड के एक निजी अस्पताल में कराया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर बल्लीपुर सानी मजरा निवासी विजय कुमार (25) मंगलवार की शाम कटरा से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रीवां गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक सवार विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। प्रधान प्रतिनिधि राजिक उस्मानी ने बताया कि बुधवार की सुबह घायल विजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार रमन ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें