फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक को दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
सैनिक महेश सिंह। (फाइल फोटो) -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। भोपाल से घर जा रहे सैनिक महेश प्रताप सिंह (28) की शुक्रवार को करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। काफी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घोष करते लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार को फूल मालाओं से सुसज्जित सैनिक वाहन में अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट के सैनिकों व स्थानीय जनों के साथ अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा सैनिक के गांव से प्रारंभ होकर परसपुर चौराहा पहुंची और यहां से पुन: गांव जाकर समाप्त हुई। सैनिक के भाई विक्रम सिंह ने बताया कि उसका भाई महेश सिंह भोपाल में सेना का जवान था। शुक्रवार सुबह करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम से आने के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा तक नहीं जला।
बताया कि हम छह भाई तथा तीन बहनें है। महेश प्रताप सिंह सबसे छोटा था। जिसके तीन बहनें पार्वती सिंह, पूनम सिंह व ममता सिंह हैं। सभी की शादी हो चुकी हैं। मृतक महेश प्रताप सिंह की पत्नी सत्यम सिंह व मां लालमती सिंह का हाल बेहाल है। सैनिक महेश प्रताप की शादी ब्लॉक परसपुर के ग्राम कंडरु में 2019 में हुआ था। जिसके सवा साल का एक पुत्र देवांश है। गांव वासियों ने बताया कि मृतक सैनिक महेश प्रताप सिंह काफी हंसमुख व मिलनसार युवक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें