फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करीब ढाई माह से लापता किशोरी को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी। परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए डीएम व एसपी को पत्र देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते 13 अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। काफी तलाशने पर भी वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि गांव के मन्ना निषाद ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण किया है। थाने में तहरीर देने पर 15 अप्रैल को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की मगर ढाई माह बाद भी किशोरी को तलाश नहीं पाई।
पीड़ित के अनुसार बीते 30 अप्रैल को आरोपी के परिजन असलहों से लैस होकर उसके घर पर आए और उसे धमकाने के साथ ही पिटाई कर दी। इसकी सूचना थाने पर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने आशंका जताई कि पुलिस की निष्क्रियता से उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह बताया कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। शीघ्र ही किशोरी को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें