फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवाबगंज में 1.07 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Sat, 19 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नवाबगंज नगर पालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 525.12 लाख रुपये की वार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। 1.07 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण इस योजना का सबसे बड़ा विकास कार्य है, जो स्थानीय रोजगार और व्यवसायिक गतिविधियों को गति देगा।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि जनसामान्य की आवश्यकताओं और दीर्घकालिक लाभ को ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई है। बताया कि हमारी प्राथमिकता नवाबगंज को विकसित, समावेशी और सुरक्षित नगर के रूप में स्थापित करना है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, डिजिटल लाइब्रेरी और सेफ सिटी जैसी योजनाएं इसी दिशा में ठोस कदम हैं।

इसी के तहत पड़ाव मोहल्ला स्थित पानी टंकी परिसर में व्यावसायिक केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे रोजगार सृजन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वार्ड नं. 11 स्थित जलकल परिसर में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी। अंबेडकर पार्क, मोहल्ला कहरान में नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की स्थापना कराई जाएगी। नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। कन्या प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अधोसंरचना सुधार कराया जाएगा। मोहल्ला कहरान, मुठ्ठीगंज और अन्य क्षेत्रों में सड़क व जल निकासी का निर्माण होगा। पटपरगंज के छठ घाट को संरक्षित कर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। छेदीशाह मंदिर के पास स्थित तालाब का कायाकल्प भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें