फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 26 मकान जले

Fri, 29 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
जले मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी तीन गांवों में आग लगने से 26 घर जल गए। जंगल की चिंगारी से एक किसान की फसल जल गई। इंजन से निकली चिंगारी ने एक व्यक्ति की आटा चक्की तबाह कर दी। आग से करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। 
विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीतपुर निवासी पुजारी के घर गुरुवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर राजकुमार, ओम प्रकाश, संजय, नकुल व रामबरन सहित आठ घर व उनमें रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

वहीं, महराजगंज थाना तराई क्षेत्र के उदईपुर गांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे गुलाम के घर अज्ञात कारणों से लगी आग से पड़ोसी बाबूलाल व सगीर के घर भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार दोपहर नगर के मेवालाल तालाब मोहल्ले में राजकिशोर के घर आग लग गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी अशोक, राम शंकर, राम नरेश, हुसैनी, जगदीश यादव, ननके, नरायन, कल्लू, गठरु, मालिक राम, संपता देवी, लगन, शिव कुमार व सुनील के घर भी जल गए। फायर सर्विस की गाड़ी तथा ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

वहीं, हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम बग्घरवा में जंगल की चिंगारी से किसान रामरंग की डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल कई दिनों से सुलग रहा है। जंगल में सुलग रही चिंगारी कभी भी आसपास के गांवों में तबाही मचा सकती है। जंगल की आग से ग्रामीण सहमे हुए हैं।

ग्रामीणों ने शासन तथा प्रशासन से जंगल की आग बुझाने की मांग की है। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के अमरहवा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में संतोष शुक्ला की आटा चक्की जल गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें