फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। समस्याओं को लेकर मंगलवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। जिला चिकित्सालय से वाहन चालकों ने रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रजीउद्दीन, जिला मंत्री जेपी सिंह व एसपी सिंह के नेतृत्व में वाहन चालकों ने जिला चिकित्सालय से रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर खत्म हुई। यहां वाहन चालकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वाहन चालकों ने वर्दी एलाउंस भत्ता वेतन के साथ 500 रुपये देने, वर्दी धुलाई भत्ता 150 रुपये प्रतिमाह देने के साथ ही अन्य मांगें रखी। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा। इस मौके पर राजेश, ओपी सिंह, आफाक, शकील, गोपाल, राजेन्द्र, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें