फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

784 कार्मिकों ने पोस्ट बैलेट से किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पोस्टल बैलेट से मतदान का आगाज हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दिवस भले ही 27 फरवरी को है फिर भी पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की मुहिम अब कार्मिक प्रशिक्षण स्थलों के साथ ही गांवों में भी शुरू हो गई है। सदर में छह टीमों के साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमों को भेजा गया।
विज्ञापन

शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज से टीमों को दिव्यांग व बुजुर्गों से मतदान कराने के लिए सोमवार को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि सुरक्षा के साथ टीमें गईं हैं। पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से वे मतदान कराएंगी। अभियान 24 फरवरी तक चलेगा, इसके साथ ही मतदान दिवस के दिन मतदान के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है।
सोमवार को सातों विधानसभा सीटों के लिए 24 टीमों को गांवों में मतदान कराने के लिए भेजा गया। टीमें गांवों में सुरक्षा के साथ गई हैं। जिले में 1063 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हैं। पोस्टल बैलेट की टीमों ने गांव में पहुंचकर बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से मतदान कराना शुरू करा दिया है। इसी के साथ मतदान कार्मिकों की ओर से मतदान पोस्टल बैलेट से हो रहा है। सोमवार को 784 कार्मिकों ने मतदान किया।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया 24 फरवरी तक चलेगी। इसमें पोस्ट बैलेट मांगने वाले सभी 1063 मतदाताओं से टीमें मतदान कराएंगी। इसके साथ ही मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण भी पूरा हो जाएगा। 25 फरवरी तक मतदान व प्रशिक्षण से जुड़े सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
26 फरवरी को 2918 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जो 27 फरवरी को बूथ पर मतदान कराएंगी। उन्होंने बताया कि जो बुजुर्ग व दिव्यांग पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं किए हैं, वे बूथ पर भी जाकर मतदान कर सकेंगे। इसके लिए बूथ पर विशेष व्यवस्था रहेगी। हेल्प डेस्क हर बूथ पर रहेगा।
मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रशासन ने काफी सुविधा दी है। बुजुर्ग मतदाता जो बूथ पर ही मतदान करना चाहेंगे, वे मतदान कर सकेंगे। उन्हें बूथ पर हेल्प डेस्क से मदद मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर का प्रबंध भी रहेगा ताकि मतदान के लिए जाने में कोई दिक्कत न हो। बूथों पर इसके साथ ही रैंप की व्यवस्था भी रहेगी जिससे मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की असुविधा न होने पाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बूथों पर बेहतर व्यवस्था रहेगी और पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें