फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की पत्नी से रिश्तेदार ने ठगे लाखों रुपये, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। पूर्व प्रधान के रिश्तेदार ने अपनी पत्नी के साथ उसके घर आकर पैसे की मांग की और उसे रुपये दोगुना करके वापस करने की बात कही। इस पर पूर्व की प्रधान की पत्नी ने दोनों के झांसे में आकर 12 लाख 50 हजार रुपये नकद व तकरीबन 15 लाख 50 हजार रुपये के जेवरात उसे दे दिए। अपने पूरे रुपये वापस मांगने जब पूर्व प्रधान उसके घर पहुंचा तो आरोपी पति-पत्नी ने उससे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि पैसा वापस नहीं देगा। पूर्व प्रधान ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम चरहुवां के मजरा पूरे रामभरोसे निवासी पूर्व प्रधान लक्ष्मी शंकर पांडेय ने थाना परसपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट के जरिए आरोप लगाया है कि नवाबगंज के ग्राम साखीपुर शुक्लपुरवा निवासी उसकी मौसी की जेठानी का लड़का विपिन कुमार शुक्ला बराबर उसके घर आता-जाता था। तीन माह पूर्व आरोपी अपनी पत्नी सिंधू शुक्ला के साथ उसके घर आया और बेईमानी व धोखाधड़ी की नीयत से उसकी पत्नी विवेचना पांडेय से कहा कि जो भी पैसा है उसे दे दो। कुछ दिनों में वह पूरे पैसों को दोगुना करके दे देगा।
उसकी पत्नी दोनों के झांसे में आ गई और 12 लाख 50 हजार रुपये नकद व जेवरात दे दिए। आरोपी पति-पत्नी रुपये व जेवर लेकर चले गए। जब मकान बनाने के लिए उसने अपनी पत्नी से पैसों की मांग की तो उसने आरोपियों से पैसा मांगना शुरू किया लेकिन उन्होंने उसके पैसों को वापस नहीं किया। तब पत्नी ने सारी बातें उसे बताई।
विज्ञापन

वह खुद आरोपी रिश्तेदार से पैसों की मांग करने उसके घर गया तो पति-पत्नी दोनों आगबबूला होकर उससे अभद्रता करने लगे और कहा कि पैसा वापस नहीं देंगे। दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि लक्ष्मी शंकर पांडेय की तहरीर पर विपिन कुमार शुक्ला व उसकी पत्नी सिंधू शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें