फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्धजनों के सहयोग से फिर बनेगी भाजपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को विधानसभा तरबगंज का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 71 महिला कोरोना वॉरियर्स को जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रबुद्ध सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रेम नारायण पांडे एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की।
शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम जनता के बीच कानून का राज कायम है। सम्मेलन का संयोजन नारायण पांडे एवं संचालन हंसराज सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश अग्रहरि, महेंद्र सिंह, अजय सिंह पिंकू, रामचंद्र प्रजापति, कृष्ण चंद्र सिंह, अमरेश तिवारी, सूर्य प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों अध्यापक अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।
सेवा एवं समर्पण अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ राजश्री सिंह व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप जी रहे। डॉॅ राजश्री सिंह ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया है।
आज भाजपा के द्वारा उनको यह सम्मान देना बहुत ही सराहनीय पहल है। उक्त कार्यक्रम में जिले के करोना काल के अंतर्गत अपने विशेष योगदान के लिए चयनित 71 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राय द्वारा, संयोजन दीपक अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें