फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 305 कार्यकर्ताओं ने की भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद की दावेदारी

Thu, 12 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव का बिगुल बज गया है। बृहस्पतिवार को 30 मंडलों में चुनाव प्रभारियों ने पहुंचकर दावेदारों के नाम मांगे। 305 पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी की। तीन मंडल हलधरमऊ, पहाड़ापुर और मुजेहना में मंडल की बैठक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंडलों की चुनाव के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी अपने आवंटन वाले मंडलों में पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें मंडल अध्यक्ष की दावेदारों का नाम मांगा गया। बेलसर मंडल में चुनाव के लिए पदाधिकारी कार्यकर्ता विकासखंड परिसर में जुटे। चुनाव अधिकारी जसवंतलाल सोनकर, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह गुड्डू नामांकन के दौरान मौजूद रहे।
भाजपा के जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि प्रयास किया जाएगा कि आपसी सहमति के आधार पर सिर्फ एक नाम तय कर लिया जाए। एक से अधिक नाम पर सहमति बनने पर चुनाव अधिकारी नामांकन व मतदान की तिथि घोषित करेंगे। परसपुर मंडल में चुनाव अधिकारी रामकुमार मौर्य की उपस्थिति में छह लोगों ने दावेदारी पेश की। सरयू मंडल के चुनाव अधिकारी अकबाल बहादुर तिवारी को चार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

गोपालग्राम मंडल के निर्वाचन अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की है। वजीरगंज मंडल में चार लोगों ने दावेदारी की। इस दौरान मंडल महामंत्री स्वतंत्र सिंह, अजीत पांडेय, बलकरन सिंह व सत्य प्रकाश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें