फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2476 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बोर्ड परीक्षा आखिरी दौर में चल रही है। बुधवार को परीक्षा समाप्त हो जाएगी। इससे केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। सोमवार को दोनों पालियों में 2476 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल के उर्दू, मराठी आदि भाषा की परीक्षा में 836 विद्यार्थियों में से 715 ने परीक्षा दी। 121 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं इंटर के व्यवसायिक वर्ग की परीक्षा में 468 विद्यार्थियों में से 455 ने परीक्षा दी और 13 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर के समाज शास्त्र व रसायन विज्ञान की परीक्षा में 27558 में से 25216 ने परीक्षा दी। इसमें सबसे अधिक 2342 ने परीक्षा छोड़ी। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने सोमवार को सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, रोजवुड इंटर कॉलेज सिविल लाइन, भइया राघव राम गांधी विद्या इंटर कॉलेज तथा जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज नगर क्षेत्र में औचक पहुंचकर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया व केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने स्वयं परीक्षार्थियों की तलाशी ली तथा कक्ष निरीक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि कक्ष में भ्रमणशील रहें तथा नकल विहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराएं। डीएम ने प्रधानाचार्यों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे डबल लॉक की सुरक्षा मानक अनुरूप सुनिश्चित कराएं तथा यह देखें कि प्रश्न पत्र हर हाल में गोपनीय रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें