फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्याज्ञान के लिए 234 आवेदन, छह ब्लॉकों में दहाई भी नहीं

Fri, 23 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेधावी बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षा दिलाने वाली विद्याज्ञान योजना के लिए जिले में आवेदन की रफ्तार सुस्त है। 15 ब्लॉकों से अब तक महज 234 आवेदन आए हैं। छह ब्लॉकों में आवेदनों की संख्या 10 तक भी नहीं पहुंची है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने पात्र बच्चों के आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य स्तर से मिले आंकड़ों के अनुसार, बभनजोत में सबसे कम दो आवेदन आए हैं। हलधरमऊ में तीन, कटरा बाजार और पंडरी कृपाल में चार-चार, नवाबगंज में छह और वजीरगंज में सात आवेदन हुए हैं।

करनैलगंज में सबसे अधिक 35 आवेदन हुए हैं। रुपईडीह में 25, मनकापुर में 22, मुजेहना में 21 और तरबगंज में 19 आवेदन आए हैं। छपिया और इटियाथोक में 18-18, बेलसर और परसपुर में 17-17 तथा झंझरी में 16 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 100-100 छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य दिया है। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी पात्र बच्चों और उनके अभिभावकों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 29 नवंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें