फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के 2235 आवेदन आए

Sun, 18 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए युवाओं समेत अन्य मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। शनिवार को जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 2978 मतदेय स्थलों पर लगे शिविरों में नाम शामिल कराने के लिए 2235 आवेदन आए। संशोधन के लिए 1214 और नाम हटाने के लिए 176 आवेदन मिले।
विज्ञापन


सुबह 10 से शाम चार बजे तक चले अभियान में बीएलओ ने दावे और आपत्तियां प्राप्त कीं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कई बूथों का निरीक्षण कर प्रगति जानी। एडीएम प्रमोद झा ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं समेत सभी पात्र मतदाताओं को सूची से जोड़ना अभियान का उद्देश्य है।

24 को फिर लगेगा शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फाॅर्म-6, संशोधन के लिए फाॅर्म-8 और नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 भरा जा सकता है। इसके लिए 24 अक्तूबर को फिर शिविर लगेगा। मतदाता voters.eci.gov.in और ईसीआईनेट एप से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें