फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ से बाइक टकराई, युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर आंटा धर्मकांटा के पास रविवार शाम सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। तरबगंज के उमरापुर निवासी शिवकुमार मौर्य (30) अपनी साली की बेटी नीलम को मुंबई जाने के लिए बाइक से करनैलगंज रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहे थे। आंटा गांव में धर्मकांटा के पास सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। जिससे बाइक टकराने से शिवकुमार व नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को परसपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. मुकेश गुप्ता ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें