फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में 18 वाहन पकड़े, 2.84 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन विभाग इस समय वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 18 वाहन पकड़े। जिसमें से आठ वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि तीन स्कूली बसों समेत अन्य वाहन मालिकों से 2.84 लाख जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक व बसों को मिलाकर कुल 18 वाहन पकड़े गए।
जिसमें से तीन ट्रकों को मिलाकर आठ वाहनों के संचालन में खामियां मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। इसके अलावा तीन स्कूली वाहनों समेत दस वाहनों से 2.84 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलेगा। चेकिंग में स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें