फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर को ही स्कूल से गायब हो जाते गुरु जी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरकार भले ही सरकारी विद्यालयों को निजी स्कूल से बेहतर साबित करने का प्रयास कर रही है। तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को पलीता लगा रहे हैं। शुक्रवार को बेलसर के प्राथमिक विद्यालय चमारन पुरवा में दोपहर 1.30 बजे ही गुरुजी विद्यालय में ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन

उधर प्राथमिक विद्यालय नगदही में पंजीकृत छात्रों 62 के सापेक्ष 55 उपस्थित रहे। विद्यालय की साफ सफाई नहीं थी। यहां पर तीन अध्यापक व दो शिक्षा मित्रों की तैनाती है। लेकिन दो शिक्षक ही उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक पाटन दीन आर्य भी विद्यालय में नहीं रहे।
पूछने पर बताया गया कि अवकाश पर हैं। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप लगे हैं, लेकिन पानी न निकलने के कारण बच्चों को छोटे प्रतिबंधित हैंड पंप का पानी पीना पड़ रहा है। जिस स्थान पर छोटा हैंडपंप लगा था वहां झाड़ होने के कारण एक महिला टीचर बच्चों को गाइड कर रही थी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि दो दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय नगदही का निरीक्षण किया था। वहां पर शौचालय सहित कुछ अन्य समस्याएं हैं। जिसको दूर करने के लिए प्रधानाध्यापक पाटन दीन को निर्देशित किया गया है। प्रधानाध्यापक सहित अन्य लोगों के छुट्टी के संबंध में जानकारी नहीं है। चमारन पुरवा में विद्यालय 1.30 बजे बंद होने की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें