फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोिकास कार्य के घपले में 15 हजार की रिकवरी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विकास योजनाओं में घपलेबाजी अब किसी से छुप नहीं सकेगा। सोशल आडिट से मामले सामने आएंगे। झंझरी ब्लाक के बड़गांव ग्राम पंचायत में विकास कार्य में फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

तीन परियोजनाओं के कार्य में 15 हजार के दुरुपयोग का खुलासा होने पर पंचायत से रिकवरी की संस्तुति सोशल आडिट की ग्राम सभा बैठक में हुई। बीआरपी संजय कुमार तिवारी ने फर्जी भुगतान की रिपोर्ट ब्लाक को सौंपी है। ब्लाक समन्वयक आनंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिली है। कार्रवाई के लिए मामले अधिकारियों को रिपोर्ट दी जा रही है।
झंझरी ब्लाक की पंचायतों की सोशल आडिट के निर्देश जिला विकास अधिकारी की ओर से दिए गए हैं। ब्लाक संसाधन व्यक्ति ने पंचायत के विकास कार्यों की जनता के साथ सत्यापन व परीक्षण के लिए टीम के सदस्य ब्रहमदेव पांडे और रीता गुप्ता को भेजा।
विज्ञापन

तीन दिनों की पड़ताल के बाद टीम ने रिपोर्ट दी। सोशल आडिट ग्राम सभा की बैठक में अध्यक्ष पप्पू वर्मा की अध्यक्षता में उपस्थित लोगों के मध्य रखी। तीन परियोजनाओं पर बिना कार्य कराए ही 15 हजार रूपये निकाल लिये गए थे।
हर परियोजना में नागरिक सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है, इसके बाद भी बोर्ड नहीं लगाया गया और प्रति बोर्ड पांच हजार रूपये की दर से भुगतान भी निकाल लिया गया।
इसलिए 15 हजार रुपये के दुरुपयोग का मामला सामने आया और रिकवरी की संस्तुति की गई। बीआरपी ने बताया कि 18 अक्टूबर को अब वीरपुर विसेन गांव पंचायत की सोशल आडिट शुरू होगी। पंचायत में वर्ष 2019-20 व वर्ष 2020- 21 वित्तीय वर्ष के मनरेगा के कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना की सोशल आडिट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें