करनैलगंज (गोंडा)। कोविड नियमों के तहत चुनाव मतदान करने के लिए तहसील की दो विधानसभा में 14 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने बताया कि विधानसभा करनैलगंज में सरकारी संपत्तियों पर 1338 वॉल राइटिंग, 1778 पोस्टर, 3706 बैनर, 2366 अन्य को अब तक हटवाया जा चुका है। प्राइवेट स्थानों पर 117 वॉल राइटिंग, 738 पोस्टर, 252 बैनर, 530 अन्य सामग्री को भी अब तक हटवाया जा चुका है।
विधानसभा कटरा बाजार में सरकारी संपत्तियों 1537 वाल राइटिंग, 1207 पोस्टर, 2255 बैनर, 3382 अन्य व निजी संपत्तियों 195 वॉल राइटिंग, 571 पोस्टर, 304 बैनर, 818 अन्य प्रचार सामग्री अब तक हटवाया जा चुका है। चुनाव आयोग ने 1250 मतदाताओं तक बूथ में कोई परिवर्तन न करने का निर्देश दिया है।
इससे अधिक मतदाता होने पर अलग बूथ बनाने की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज में तीन व कटरा बाजार में 11 बूथ अलग से बनाए गए हैं।