फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एचडीएफसी में 10 व आकाश इंस्टीट्यूट में छह चयनित

Wed, 25 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में बुधवार को ओपेन इंटरव्यू हुआ। महाविद्यालय के ललिता सभागार में आयोजित इस साक्षात्कार में एचडीएफसी बैंक तथा आकाश संस्थान की ओर से 60 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद एचडीएफसी बैंक के लिए 10 का चयन किया गया, जबकि आकाश संस्थान में छह को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अंतिम अंकपत्र प्राप्त होने के बाद होगी। महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें