फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों से पहले प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार

Mon, 18 Feb 2013 09:52 AM IST
बारा(कौशाम्बी)/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक युवती सात फेरे से पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह खुद तो गई ही, बहाना बनाकर घर में रखे नगदी और जेवरात भी ले भागी।
विज्ञापन


शनिवार शाम युवती के भागने की खबर लगते ही घरवालों के होश उड़ गए। पूरा परिवार रात भर उसकी खोजबीन में जुटा रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रविवार को परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवक-युवती की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


दरअसल युवती का गांव के ही एक युवक से कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। वहीं, कुछ दिन पहले घर वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया।

मई में उसकी बारात आनी थी लेकिन वह शादी से इनकार करती रही। चर्चा है कि घर वालों के राजी नहीं होने पर शनिवार की शाम मौका पाते ही वह नगदी, जेवरात आदि लेकर प्रेमी के साथ भाग निकली।
विज्ञापन


खेत जाने के बहाने निकली युवती के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

रविवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक-युवती की तलाश में कई जगह दबिश भी दी, लेकिन  उनका कहीं सुराग नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें