फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से अभद्रता

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में शनिवार रात बेखौफ शोहदों ने घर में घुसकर एक छात्रा से अभद्रता की। विरोध पर छात्रा व उसके घर वालों से भी बदसलूकी की। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले वालों ने शोहदों को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चिनहट स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी राम आधार की 16 वर्षीय बेटी सुशीला (दोनों परिवर्तित नाम) फैजाबाद रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। रविवार सुबह सुशीला के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। तभी सुशीला के स्कूल का एक सहपाठी व उसका दोस्त बहाने से उसके घर में घुस आए और अकेला पाकर छात्रा से अभद्रता शुरू कर दी। सुशीला ने विरोध किया तो दोनों ने उससे बदसलूकी की। इस बीच, परिवार वाले आ गए तो शोहदों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले वाले भी पहुंच गए और दोनों को दबोच लिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोहदों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। शोहदों में एक मटियारी चौराहे के एक व्यवसायी का बेटा है, जबकि दूसरा गणेशपुर निवासी किसान का लड़का है। दोनों 12वीं के छात्र हैं और उनकी उम्र 16-17 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें