फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस सिस्टम के जरिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की होगी निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। विधानसभा चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसलिए जिन जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है उनकी कार्यप्रणाली पर भी नजर रखने की योजना बना ली गई है। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर एवं उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सैदपुर विधानसभा क्षेत्र को चार जोन एवं 33 सेक्टर में बांटा गया है। इन पर 37 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इन सारे मजिस्ट्रेटों के वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया गया है ताकि उनकी लोकेशन और उनके द्वारा बरती जा रही सक्रियता की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये सभी मजिस्ट्रेट चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने तक प्रत्येक बूथों की मानीटरिंग करेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर की गई थोड़ी भी चूक माहौल बिगाड़ सकती है। इसलिए साइबर, सर्विलांस और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है। इनके द्वारा सोशल मीडिया की हर पोस्ट पर निगरानी रखी जा रही है। अगर किसी ने चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ग्रुपों पर टिप्पणी करने वालों पर तो कार्रवाई की ही जाएगी। साथ ही ग्रुप एडमिन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें