फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ के पास बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर एक बोलेरो से दो क्विंटल 34 किलोग्राम 250 ग्राम गांजा बरामद किया। 28 कंबल, एक मोबाइल फोन और 470 रुपये भी बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि भोर में तिवारीपुर मोड़ पर लगे बैरियर के पास पुलिस और एसएसटी टीम चेकिंग कर रही थी। पश्चिम बंगाल के नंबर वाली एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया गया तो बैरियर से कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर चलाक भागने लगा। सीओ रविंद्र कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस टीम ने वाहन से तस्कर को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम बिहार प्रांत के छपरा स्थित डेरनी गांव निवासी गोलू राय यादव बताया। उसकी निशानदेही पर वाहन के अंदर कंबल में छिपाकर रखे खाकी के टेप से कसे हुए 23 बंडल गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन दो क्विंटल 34 किलो 250 ग्राम था। उसने चालक का नाम विनोद राय यादव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें