फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ग्रस्त बच्चियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपरु के नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को पोलियो ग्रस्त दो बच्चियों को देखकर फार्मासिस्ट हिमालय गिरी घबरा गए। उन्होंने इसकी तत्काल सूचना देवकली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सरोज की दी। डॉक्टर सरोज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम दोनों परिवारों में जाकर दोनों बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आराध्या (3) पुत्री राधेश्याम राम और जान्हवी मद्देशिया (8) शुक्रवार की शाम सही थी और खेलकूद रही थी। रात में खाना खाकर सो गई। शनिवार की सुबह जैसे ही दोनों उठी वो पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। परिजन यह देखकर घबड़ा गए और उन्हें अस्पताल लेकर आए। जहां फार्मासिस्ट हिमालय गिरी दोनों मरीजो को देखकर घबरा गए और देवकली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को फोन कर स्थित से अवगत कराया। देवकली से तीन डॉक्टरों की टीम आकर परीक्षण कर बताया कि दोनों बच्चियों को पोलियो की शिकायत है। प्रभारी चिकित्सकाधिकारी डा. सरोज ने बताया कि दोनों बच्चियों को पोलियो की खुराक दी गई थी। इसके बाद भी दोनों को पोलियो की शिकायत है। परीक्षण करने के साथ उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें