फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात है!: चलती ट्रेन से गिरा युवक का हेडफोन, रेल मंत्रालय को किया ट्वीट, छह घंटे बाद RPF ने खोज निकाला

Sat, 28 Jan 2023 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

छपरा-लखनऊ ट्रेन संख्या 15054 से मंगलवार को बलिया के गड़वार क्षेत्र के पखनपुरा निवासी नीतीश यादव लखनऊ से बलिया आ रहे थे। चलती ट्रेन में गेट के पास खड़े सतीश का हेड फोन युसूफपुर और बलिया के बीच गिर गया। उसने रेलमंत्री के ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए मदद मांगी।
विज्ञापन
Headphone - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से अपने घर बलिया लौट रहे युवक का चलती ट्रेन से हेडफोन मंगलवार को हवा के झोंके से नीचे गिर गया। उसके बाद रेल यात्री ने तुरंत रेल मंत्रालय को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और मदद मांगी। करीब छह घंटे तक चली खोज के बाद रेल यात्री का हेडफोन मिला। फिर उसके एक मित्र को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

छपरा-लखनऊ ट्रेन संख्या 15054 से मंगलवार को बलिया के गड़वार क्षेत्र के पखनपुरा निवासी नीतीश यादव लखनऊ से बलिया आ रहे थे। चलती ट्रेन में गेट के पास खड़े सतीश का हेड फोन युसूफपुर और बलिया के बीच गिर गया। उसने रेलमंत्री के ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए मदद मांगी। 
रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी जोनल कार्यालय वाराणसी को भेजी। यहां से अधिकारियों के निर्देश पर गाजीपुर आरपीएफ हरकत में आई। गाजीपुर से लेकर युसूफपुर पुर तक रेलवे ट्रैक पर हेडफोन खोजना शुरू किया गया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अमित राय ने बताया कि करीब छह घंटे तक ट्रैक सर्च किया, तब जाकर हेडफोन मिला। उसके बाद यात्री को हेडफोन मिलने की सूचना दी गई और उसके एक साथी को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें