फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
मृतक विष्णु वर्मा उर्फ गोलू -फाइल फोटो-स्रोत-परिजन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर-जमानिया पक्का पुल से शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल से बाइक और मोबाइल बरामद हुई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब सात घंटे बाद युवक का शव मिला। युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि सुहवल थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी विष्णु वर्मा उर्फ गोलू (18) ने सुबह करीब 11 बजे गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि विष्णु वर्मा उर्फ गोलू माता- पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार मूल रूप से नंदगंज थाना के सहेड़ी के रहने वाला है। करीब 25 वर्षों से भागरीथपुर गांव में ही मकान बनाकर रहते थे। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सात घंटे बाद युवक को खोज निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें