फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंधी से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, 24 घंटे से अंधेरे में 50 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। फरीदहां गांव के पास 33 केवी सौना फीडर की हाईटेंशन लाइन पर एक विशाल नीम का पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ गिरने की वजह से विद्युत लाइन का कंडक्टर टूटकर नीचे लटक गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घटना के बाद फरीदहां सहित आसपास के 50 गांवों की बिजली करीब 9 घंटे से बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जेई प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि नया पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है, जल्द आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें