फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलतनगर गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास शनिवार की शाम चार बजे दो बाइकों की आमने- सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन

खुटहन उर्फ पथरा निवासी राकेश राजभर (24) बाइक से सादात किसी काम से जा रहे थे। दौलतनगर गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राकेश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राकेश राजभर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दो घायलों को उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें