फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन पर लगा फव्वारा हुआ बेदम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर पर लगा फव्वारा महीनों से बेदम पड़ा है। हर शाम इस फव्वारे से पूरा स्टेशन परिसर आकर्षक हो जाता था।लेकिन स्थानीय रेलवे प्रशासन की उदासीनता से फव्वारा खराब पड़ा होने से बेमतलब साबित हो रहा है। कुछ साल पहले ही इस फव्वारे का सुंदरीकरण होने से यहां रंग-बिरंगी लाइटें भी गुलजार थीं। लेकिन अब न फव्वारा काम कर रहा न ही रंग-बिरंगी लाइटें जल रहीं।
विज्ञापन

फव्वारा और लाइटों जलने से हर शाम यहां उसे देखने वाले लोगों की भीड़ भी जुट जाती थी। स्टेशन की सुंदरता भी कई गुना बढ़ गई थी। लेकिन करीब साल भर से फव्वारा बंद होने से परिसर बेरंग सा हो गया है। वहीं, फव्वारा और लाइट का फिर से मरम्मत कराने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार रेलवे प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जाने से स्थितियां जस का तस पड़ा हुआ है। स्थानीय दुकानदार आनंद प्रकाश कुशवाहा, सतीश गुप्ता, संतु जैदी, राजेंद्र गिरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ही फव्वारे का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया था। दो वर्षों में फव्वारा कई बार खराब हुआ लेकिन साल भर से बिल्कुल बंद पड़ा है। लाखों रुपये की लागत से फव्वारे का निर्माण हुआ लेकिन खराब पड़े होने से दिन पर दिन वह और भी खराब होती जा रही है। इस संबंध में रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि संज्ञान में मामला आया है। इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें