कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल राजनारायण ने बताया कि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के दारुनपुर महुलिया गांव निवासी मिथिलेश यादव (29) घर से कासिमाबाद दोस्त से मिलने आए थे। वह बाइक से कासिमाबाद से घर वापस जा रहे थे। फत्तेपुर गांव के पास नशे में धुत एक बाइक पर सवार दो लोगों ने मिथिलेश की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मिथिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाते समय मिथिलेश की रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि मृतक के पिता इंद्रजीत यादव की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।