फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास शनिवार की देर रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया।
विज्ञापन

शेरमठ गांव के लोग सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतक के शिनाख्त में जुट गई। पास से मिले आईडी के आधार पर मृतक की पहचान कुसहां गांव निवासी आनंद यादव (20) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग थाने पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें