फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन सहित चालक का अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियो को किराये पर बुक कराकर ले जाने के बाद वाहन सहित चालक के अपहरण का मामला रविवार को प्रकाश में आया। चालक के भाई ने बहरियाबाद थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या दो निवासी सेचू यादव किराए पर वाहन चलाते हैं। बहरियाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि उकरांव गांव निवासी नागेंद्र यादव ने बीते 10 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे स्कार्पियो बुक कराकर भाड़े पर नंदगंज थाना के पहाड़पुर ले गए थे। वाहन भाई मनोज उर्फ छन्नू चला रहा था। दो दिन बाद भी घर नहीं आया है। आरोप लगाते हुए बताया कि वाहन के साथ भाई का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में बहरियाबाद थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि सूचना के आधार पर छानबीन कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें