फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के प्रजापति बस्ती में शुक्रवार को घर की साफ-सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बस्ती निवासी शिवसरन प्रजापति (28) सुबह साढ़े आठ बजे छठ पूजा की तैयारियों के लिए परिजनों के साथ घर की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान घर में विद्युत सप्लाई के लगे तार के एक हिस्सा कटा होने से उसका हाथ तार से स्पर्श कर गया। परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक शिवसरन प्रजापति वाराणसी में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह दीपावली के पूर्व घर पर त्योहार मनाने के लिए आया था। दीपावली बीतने के बाद पूरा परिवार छठ पूजा की तैयारी में जुट गया था। परिजनों संग अपने घर के साफ- सफाई कर रहा था कि करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि युवक की करंट से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें