फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी- डंडे और रॉड, छोटे भाई की मौत; बड़ा भाई गंभीर

Fri, 04 Apr 2025 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में पट्टीदारों के बीच मारपीट में छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना को लेकर पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात बाबा को खाना खिलाने और भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मार्च्यूरी हाउस भेज दिया। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव निवासी कतवारू बिंद अपने बड़े पुत्र लालचंद्र के साथ रहते हैं। जबकि छोटा पुत्र लालचंद्र परिवार के साथ अलग रहता है। रात में पिता कतवारू को खाना खिलाने और जमीन बेचने को लेकर शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों भाईयों के परिवार लाठी- डंडे और लोहे का रॉड लेकर आमने-सामने आ गए। 

मारपीट में लोहे के रॉड से सिर पर गंभीर चोट लगने से जितेंद्र बिंद (27) की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बड़ा भाई अंगद बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर मार्च्यूरी हाउस भेज दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: काशी में शवों को जलाने के लिए लकड़ी नहीं, बायोमास ब्रिकेट्स का होगा इस्तेमाल; फसलों के वेस्ट से होगा तैयार

इधर, घायल को इलाज के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया है। जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि खाना खिलाने और जमीन बिक्री को लेकर मारपीट हुई है। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका वाराणसी में उपचार चल रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

इसे भी पढ़ें; UP: 10 लाख के इनामी सहित 2 लोगों को उम्रकैद, रुपये के बंटवारे में हुई थी एक की मौत; आतंक का चेहरा था ये नक्सली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें