दुबिहा। करीमुद्दीपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने कमरे की छत में लगे पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह का पता नहीं चला है।
गांव निवासी हरेराम चौहान (23) घर पर अकेले था। परिवार के लोग गेहूं की कटाई करने के लिए खेत में गए थे। शाम में जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो युवक को बुलाने लगे। काफी देर तक युवक के नहीं आने पर परिजन जब उसके कमरे के पास पहुंचे तो उसे फंदे से लटकता देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग और ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। महिलाओं के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।