फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलन में गंगा जल भरते डूबा युवक

विज्ञापन
ासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर भंगवल ग्राम के तालाब में बालक के डूबने के बाद रोते बिलखते प? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बच्छलकापुरा गांव स्थित घाट पर मंगलवार को किसी व्यक्ति के लिए गैलन में गंगा जल भरते समय पैर फिसलने के कारण एक युवक गंगा में डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

युसुफपुर बाजार के मछली बाजार मुहल्ला निवासी मुजाहिद उर्फ ओसामा (18) अपने दो मित्रों जाहिद एवं वाजिद के साथ गंगा जल लेने बच्छलकापुरा गंगा तट पर गया था। घाट पर रखे पीपा पर बैठ कर गैलन में वह जल भर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल जाने से पानी में गिर गया और डूबने लगा। घाट के किनारे खड़े मित्र युवक को डूबता देखकर चिल्लाने लगे, लेकिन देखते ही देखते डूब गया। इधर आवाज सुनकर मछली मार रहे मछुवारे घटना स्थल पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से और जाल डलवाकर युवक की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। युवक छह भाईयों में चौथे नंबर पर था। परिजनों के रोने-बिलखने गांव में सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि डूबे युवक को गोताखोरों के माध्यम से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें