फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत, पुत्री झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद थानाक्षेत्र के चौकड़ी गांव में शनिवार को सुबह धान की रोपाई के लिए खेत में गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मां को बचाने गई पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन पुत्री को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, बिजली विभाग के जेई एवं एसडीओ ने बिजली चोरी कर पंपिंग सेट चलाने वाले संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

चौकड़ी गांव निवासी सरोज देवी (45) और पुत्री प्रतिमा यादव (19) सुबह करीब 5:15 बजे पुत्री के साथ धान की रोपाई के लिए खेत में जा रही थी। वहीं इस गांव का एक व्यक्ति निजी पंपिंग सेट चलाने के लिए खेत से केबल तार ले गया था। केबिल चोरी होने के डर से उसने एक पतला खुला तार उस पर लपेटकर बिजली कनेक्शन कर दिया था। आपूर्ति चालू होने के दौरान केबल में लिपटा पतला तार टूटकर खेत में गिर गया था। इधर सरोज देवी धान की रोपाई के लिए खेत में जा रही थी। वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर मौत हो गई। खेत में गिरी मां को देख पुत्री प्रतिमा पहुंची और वह भी करंट की चपेट में आ गई। यह देख आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण शोर मचाने लगे। गांव के लोगों ने आपूर्ति कटवाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। इधर परिवार के लोग गंभीर रूप से झुलसी युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद परिजन बिलखने लगे। इधर घटना की जानकारी होते ही बिजली विभाग के एसडीओ मिठाई लाल एवं जेई संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद पंपिंग सेट सुभग निषाद के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीओ मिठाई लाल ने बताया कि आरोपी सुभग निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें