फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा वापसी को लेकर भिड़े सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को सपा प्रत्याशी का पर्चा वापस कराने को लेकर सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। सपा प्रत्याशी नंदलाल रवि पर दो पूर्व ब्लाक प्रमुख पर्चा वापस लेने का दवाब बनाने लगे। इस बात को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में कहासुनी होने लगी। इसके बाद पार्टी की बैठक एक निजी महाविद्यालय में आयोजित की गई। जहां नाम वापस कराने के लिए सपाई आप में भीड़ गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। साथ ही प्रत्याशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश पर ही कोई फैसला होगा। पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा है हम चुनाव लड़ेंगे। तब पूर्व प्रमुख ने प्रस्तावक के द्वारा पर्चा वापस लेने की धमकी देनी शुरू कर दी गई। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला का शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें