गाजीपुर। तापमान बढ़ने के साथ बिजली की खपत बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए बिजली विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से इसको लेकर विशेष एहतियात बरता जा रहा है।
घरेलू के साथ-साथ खेती के लिए भी बिजली की मांग बढ़ी है। इसमें पारा बढ़ने के साथ बढ़ोत्तरी बढ़ने की संभावना तय है। बिजली विभाग की मानें तो मार्च महीने में अब तक 20 फीसदी बिजली खपत बढ़ी है। पंखा, कूलर और एयर कंडीशर चलने लगे हैं। किसान में सब्जी, केला, उड़द में पानी की खपत बढ़ने का असर बिजली की मांग पर मिल रही है। बिजली विभाग की मानें तो निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए टीमों को क्षेत्रवार सक्रिय किया गया है। जिसमें बिजली का तार टूटने पर मरम्मत, ट्रांसफार्मर जलने पर बदलने का काम फौरन किया जा सके। ऐसे ही सभी विद्युत केंद्रों पर सप्लाई को निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम रखने के निर्देश है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता सी बी सिंह ने बताया कि मार्च से धीरे-धीरे बिजली की मांग बढ़ने लगती है। अभी 20 फीसदी तक मांग बढ़ी है। सप्लाई को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।