फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलका नहीं सकेंगे जाम, बंद रहेगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। बेकाबू कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकार सख्ती धीरे-धीरे बढ़ा रही है। कोरोना कर्फ्यू लागू है। इस दौरान जिले में शराब की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। इसके चलते शौकीन जाम नहीं छलका सकेेंगे।
विज्ञापन

कभी लंबी कतार लगने वाली माडल शाप पर पूरी तरह से सन्नाटा है। ऐसे में संचालक को जहां नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं सरकार तथा संबंधित विभाग को भी राजस्व की क्षति हो रही है। जिले में अंग्रेजी की 83, देसी 215, बीयर की 72 दुकानों के साथ ही तीन माडल शाप हैं। एक दिन में आठ हजार 33 लीटर अंग्रेजी शराब, 26 हजार 67 लीटर देसी तथा 10 हजार लीटर बीयर की खपत होती है, जिससे विभाग को लाखों का राजस्व प्राप्त होता है। एक माह में करीब ढाई लाख लीटर अंग्रेजी, आठ लाख लीटर देसी तथा तीन लाख लीटर बीयर की खपत होती है। आबकारी विभाग ने शासन, प्रशासन के आदेश पर सभी मॉडल शाप, भांग एवं शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण और जारी कर्फ्यू को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय किया गया है। जो भी आदेश का उल्लंघन करते पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें