फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का रुख बदला, रात भर हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शनिवार की सुबह कोहरे के कहर के बाद रात को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। गरज-चमक के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी रविवार की सुबह तक जारी रही। सुबह बूंदाबांदी के साथ हवा ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। इससे खेती पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है लेकिन कई जगहों पर सड़क पर पानी लगने से आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से आसमान साफ रहने तथा दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। इसी बीच शनिवार की सुबह कोहरा का असर बना रहा। इसके चलते मार्ग पर आवागमन कर रहे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कई जगहों पर चालक लाइट जलाकर आते-जाते दिखे। कोहरे का प्रभाव सुबह नौ बजे तक बना रहा। इसके बाद मौसम साफ होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद बादल छाए होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला रहा। शाम को हवा के बाद देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के साथ हवा ने एक बार फिर से लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला रविवार की सुबह तक बना रहा। बारिश बहुत तेज तो नहीं हुई, लेकिन सुबह सड़कों पर लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद आसमान साफ हो गया और दिन में धूप भी खिली। बताया गया है कि बारिश से खेती पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। गेहूं के लिए इसे लाभकारी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें