फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलाकांत से प्रेरणा लेकर हम सभी को कार्य करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंघ के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता रहे पंडित कमलाकांत चौबे की आठवीं पुण्यतिथि पर गोविंदपुर कीरत गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुवंर रमेश सिंह ने कहा कि स्व. कमलाकांत ने जनसंघ के जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनसे प्रेरणा लेकर हम सभी को कार्य करना चाहिए। ऐसे सघर्षशील लोगों के संघर्षो के बल पर ही भाजपा की केंद्र एवं राज्य दोनों जगह पूर्ण बहुमत की सरकार है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि अधिवक्ता एवं समाजसेवी के रूप में गरीब, असहाय एवं कमजोर लोगों की मदद एवं सहायता करने का उन्होंने जो नेक कार्य किया है उससे उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विधवा एवं असहाय 20 महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मनोज सिंह, विरेंद्र यादव, अशोक तिवारी, शशिप्रकाश सिंह, शैलेश यादव, अजय कुमार तिवारी, नीरज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, बंटी, राकेश यादव, राजेश चौहान, ग्राम प्रधान सुबेदार यादव, हीरा सिंह, झुन्नू तिवारी, रमेश सिंह, रविंद्र सिंह, गोवर्द्धन बिंद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा एवं संचालन पंकज राय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक चतुर्भुज चौबे ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें