दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया बस स्टैंड से पुलिस टीम ने रविवार को पाक्सो एक्ट के वांछित को धर-दबोचा। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद वांछित का चालान कर दिया गया।
कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि एक गांव की किशोरी को चार दिन पूर्व आरोपी प्रियांशु लेकर फरार हो गया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जखनिया बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोचने के साथ किशोरी को बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। संवाद