फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार, छत तैयार, नहीं लगे दरवाजा-खिड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानियां। विकास खंड के ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर में निर्माणाधीन जच्चा-बच्चा केंद्र पिछले नौ सालों से अधूरा है। जहां भवन की दीवार और छत तैयार है तो वहीं दरवाजे-खिड़की नहीं लग सके हैं। जबकि प्लास्टर के साथ ही रंगाई और वायरिंग का काम भी बाकी है। विभाग और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। उन्हें इंतजार है तो बस नौ साल से बन रहे इस भवन के पूरा होने का। चौंकाने वाली बात यह है कि गांव में ही जच्चा-बच्चा केंद्र निजी स्थान पर चलाया जा रहा और उसका किराया अदा कर राजस्व की क्षति भी की जा रही है। 2008 में तत्कालीन ग्राम प्रधान आरती ने गांव की जरूरत को देखते हुए जच्चा-बच्चा केंद्र का प्रस्ताव शासन को भेजा था। ग्राम सभा की जमीन जच्चा-बच्चा केन्द्र के लिए आवंटित कराई गई थी। 2010-11 में जननी सुरक्षा योजना के तहत शासन के निर्देश पर जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण का कार्य शुरु किया गया था। लेकिन नौ साल बीत जाने और दसवें साल के छह माह पूरा होने के बाद भी आज तक इसका कार्य पूरा नहीं हो सका। दीवारें और छत तो तैयार हो चुके हैं लेकिन भवन का प्लास्टर खिड़की, दरवाजे और वायरिंग कराने का काम अभी तक नहीं हुआ। न तो इस ओर विभाग का ध्यान जा रहा और न ही जनप्रतिनिधियों का। गांव के रमाशंकर, विधि यादव, संतोष, बद्रे अलाम खान, जय प्रकाश, अनिल और राजू ने बताया कि विभाग ने अधर में लटके भवन को पूरा करने की जहमत नहीं उठाई। खाली पड़ी जगह में मवेशियों ने अपना आसरा बना लिया है। 2008 में रही ग्राम प्रधान आरती वर्तमान में पुन: गांव की प्रधान हैं। जिससे ग्रामीणों में इस जच्चा-बच्चा केंद्र के पूर्ण रूप से अस्तित्व में आने की उम्मीद जगी है। ग्राम प्रधान आरती ने बताया कि यह केंद्र हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसे अधिकारियों के संज्ञान में डाल कर पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जमानिया के मोहम्मदपुर स्थित जच्चा बच्चा केंद्र का अब तक संचालन क्यों नहीं हो पाया। इसकी जांच कराकर जल्द ही उसे संचालित कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- डा. रूद्रकांत सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी जमानिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें