मुहम्मदाबाद। सदर रोड पर खंड विकास कार्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
ट्रांसफार्मर जलने से सदर रोड, भट्टी मुहल्ला, चौक और फतेहबाद मुहल्ले की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई। गर्मी और उमस के इस मौसम में इन मुहल्लों की बत्ती गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों को पेयजल की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। शाम तक बिजली नहीं रहने से लोग दिक्कत में रहे।