फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विनय प्रथम, प्रियंका द्वितीय, निकिता तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आरसीटी में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें रेवतीपुर विकाखंड के विनय कुमार शर्मा प्रथम, मरदह विकासखंड के प्रियंका यादव द्वितीय एवं जखनिया विकासखंड की निकिता चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, दो हजार एवं एक हजार की धनराशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विनय कुमार शर्मा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. संतन कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर, लूदर्स कॉन्वेंट स्कूल की अंग्रेजी की प्रवक्ता अंजलि प्रजापति ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाया। इसके अतिरिक्त टॉप टेन में संध्या यादव भदौरा, मोनिका वर्मा भदौरा, शिवांश राय रेवतीपुर, प्रवीण विश्वकर्मा सदर , शीतला अंसारी जखनिया, प्रगति कुमारी सदर, ऋषभ सिंह मनिहारी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आरसीटी के निदेशक विनोद प्रसाद शर्मा ने किया। उद्घाटन अवसर पर शर्मा ने कहा कि जो भरा नहीं है भावों से जिसमें बहती रसधार नहीं वह हृदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। किसी भी देश की प्रगति में वहां के नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राष्ट्र का निर्माण देश भक्ति के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें