फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से पशुपालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में रविवार की देर शाम पशुओं के लिए चारा निकालने गए पशुपालक की किसी विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। सोमवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी द्वारिका राजभर (40) शाम में पशुओं को चारा खिलाने के लिए घर में रखे भूसा का निकालने गए थे। भूसा निकालने समय किसी विषैले जंतु ने उनके बाएं हाथ में काट लिया। उनके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और उपचार के लिए अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा प्रभुनाथ राजभर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें